यह चिठ्ठा विज्ञान की नयी पुरानी जानकारी इंद्रजाल पर उपलब्ध कराने का एक प्रयास है। विज्ञान से जुडे हर विषय पर मैं लिखने का प्रयास करुंगा लेकिन मेरे पसंदीदा विषय जैसे ब्रह्माण्ड और उसकी उत्पत्ती , भौतिकी से जुडे लेख ज्यादा होने की संभावना है।
इस चिठ्ठे मे मैं मौलिकता का दावा नही करता हूं, अधिकतर सामग्री इंद्रजाल पर उपलब्ध जानकारी या मेरे द्वारा पढ़ी गयी पुस्तकों, लेखो से ली गयी होगी। मेरा योगदान उन्हे अनुवाद और संपादन कर प्रकाशन करना मात्र होगा।
यदि मेरा यह प्रयास सफल रहा तो मैं यह सामग्री हिन्दी वीकी के लिये उपलब्ध कर दूँगा।




